अयोध्या में Uber EV ऑटो: जैसा की आपको पता है की कल 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। जिस प्रकार से अभी अयोध्या जगमा रहा है, ठीक उसी प्रकार से आने वाले समय में भी अयोध्या साफ़ और जगमगाता रहे, उसके लिए पर्यावरण को सुरक्छित रखने के लिए हर एक चीज जो मंदिर के आस-पास उपयोग होने वाला है वो सब इको-फ्रेंडली हो।
पर्यावरण को साफ़ और अयोध्या के नगरी को बेहतर बनाने के लिए, Uber ने अपनी EV ऑटो को लॉन्च किया है। आज हम इसी Uber की तरफ से आने वाली इलेक्ट्रिक ऑटो के बारे में जानेगे।
Uber की इस आने वाली इलेक्ट्रिक ऑटो को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘योगी आदित्यनाथ’ की मौजूदगी में Uber कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया। Uber का कहना था, देश और विदेश से आने वाले सभी यात्रिओ को हमारी इस इलेक्ट्रिक कार से अयोध्या का भ्रमण करने का मौका मिलेगा।
![Uber ने आयोध्या में पेश किया अपना Uber EV ऑटो, माननीय CM योगी ने दिखाई हरी झंडी 2 Uber EV Auto](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/01/Uber-EV-Auto-1.webp)
Uber EV Auto लॉन्च
अयोध्या में इलेक्ट्रिक ऑटो को लॉन्च इस शहर के पर्यटन को समर्थन देने के लिए किया गया है। Uber कंपनी ने ये भी कहा की वो जल्द ही और भी अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो और कार को लॉन्च करेंगे, जो की बढ़िया रेंज के साथ नयी-नयी फीचर्स से लैस होंगी। साथ ही कंपनी ने ये भी कहा की जल्द ही Uber की तरफ से आपको इंटरसिटी बस भी देखने को मिलेंगे।
साथ ही Uber इंडिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह का कहना था की उनकी कंपनी अयोध्या में पर्यटकों के लिए और भी बहुत सरे प्रकार के सुविधा लाएंगे।
Uber EV Auto अयोध्या
![Uber ने आयोध्या में पेश किया अपना Uber EV ऑटो, माननीय CM योगी ने दिखाई हरी झंडी 3 Uber Ev Auto Launch](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/01/Uber-EV-Auto.webp)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा के Uber के इस इलेक्ट्रिक ऑटो को पुरे अयोध्या नगर का भर्मण करने को भेजा। Uber इंडिया के अध्यक्ष का ये भी कहना था की इस नई शुरुवात के साथ कई नई नौकरियां भी पैदा होंगी, साथ ही शहर का भी विकाश होगा।