Mahindra XUV400 Pro vs Nexon Ev Facelift: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़िओ को खूब पसंद किया जा रहा है, और लोगो द्वारा खूब ख़रीदा भी जा रहा है। ऐसे में लोग बहुत कंफ्यूज रहते है की कौन सी इलेक्ट्रिक कार बढ़िया है और कौन सी इलेक्ट्रिक कार खरीदी जाये।
Mahindra XUV400 Pro: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में अपडेट कर के अपनी XUV400 को XUV400 Pro को लांच किया है, जिसमे आपको पहले जाएदा फीचर्स और रेंज देखने को मिल जाता है।
Nexon Ev Facelift: टाटा ने अपनी नेक्सॉन को अपडेट कर के नेक्सॉन का फेसलिफ्ट मॉडल को लांच किया है, तो इलेक्ट्रिक में आ रही नेक्सॉन को भी बदल दिया। जिस्म आपको नई लुक के साथ-साथ बढ़िया फीचर्स देखने को मिल जाते है।
![अब होगा घमाशान युद्ध XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift के बिच जाने कौन है बेहतर ? 2 XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/01/XUV-400-Pro-Vs-Nexon-Ev-Facelift-1.webp)
Mahindra XUV400 Pro और Nexon Ev Facelift दोनों गाड़िओ की कीमत एक सामान है, जिसकी वजह से खरीदने वाले काफी कंफ्यूज रहते है। तो आज हम इन्ही दो गाड़िओ के फीचर्स, कीमत और रेंज में तुलना करेंगे और जानेंगे कौन सी कार बेहतर है।
Mahindra XUV400 Pro vs Nexon Ev Facelift
DIMENSIONS | Mahindra XUV400 Pro | Nexon Ev Facelift |
लंबाई | 4200 मिमी | 3994 मिमी |
चौड़ाई | 1821 मिमी | 1811 मिमी |
ऊंचाई | 1634 मिमी | 1616 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस अनलेडेड | 200 मिमी | 190 मिमी |
व्हीलबेस | 2498 मिमी | 2600 मिमी |
बूट स्पेस | 350 | 368 |
Mahindra XUV400 Pro vs Nexon Ev Facelift फीचर्स
Mahindra XUV400 Pro और Nexon Ev Facelift के फीचर्स की बात करें तो दोनों कारों में काफी हद तक फीचर्स एक सामान देखने को मिलते हैं। Mahindra XUV400 Pro की बात करें तो यह कार दो अलग-अलग वेरिएंट में आती है, EC और EL वेरिएंट।
EC वेरिएंट की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 370 से 375 किमी की रेंज देती है, वहीं अगर EL वैरिएंट की बात करें तो उस वैरिएंट में हमें फुल चार्ज पर लगभग 450 से 456 किमी की रेंज मिलती है।
![अब होगा घमाशान युद्ध XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift के बिच जाने कौन है बेहतर ? 3 XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift Interior](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/01/XUV-400-Pro-Vs-Nexon-Ev.webp)
अब अगर हम Nexon EV Facelift की बात करें तो इस कार में भी हमें दो ही वेरिएंट देखने को मिलते हैं, एक मीडियम रेंज वेरिएंट और दूसरा लॉन्ग रेंज वेरिएंट। मीडियम रेंज की बात करें तो इस कार में हमें 30.2 kWh की बैटरी और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में हमें 40.5kWh की बैटरी देखने को मिलती है।
XUV400 Pro की पावर्स की बात की जाये तो इसमें आपको 148 bhp की और 310 Nm का टॉर्क मिल जाता है। XUV400 Pro कार 8.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं दूसरी तरफ टाटा की नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट की बात करें तो यह 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ पाती है।
Mahindra XUV400 Pro vs Nexon Ev Facelift कीमत
Mahindra XUV400 Pro और Tata Nexon EV दोनों ही गाड़ियां देखने में शानदार हैं और इन दोनों कारों में हमें बेहद दमदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। अगर xuv400 pro की कीमत की बात करें तो EC वेरिएंट 19.94 लाख रुपये और Nexon Ev Facelift के लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत भी 19.94 लाख रुपये है।
![अब होगा घमाशान युद्ध XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift के बिच जाने कौन है बेहतर ? 4 XUV 400 Pro Vs Nexon Ev Facelift Interior](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/01/XUV-400-Pro-Vs-Nexon-Ev-Facelift-Interior.webp)
XUV400 Pro इंटीरियर
Mahindra XUV400 Pro के इंटीरियर में हमे बढ़िया स्पेस, सीट्स, स्टीयरिंग और जरुरत की हर फीचर्स मिल जाते है। इंफोटेनमेंट की बात की जाये तो इसमें आपको 10.25 इंच का टच स्क्रीन देखने को मिल जाता है। इंफोटेनमेंट में आपको कार प्ले के साथ एंड्राइड ऑटो भी देखने को मिल जाता है।
Tata Nexon Ev Facelift इंटीरियर
Tata Nexon EV Facelift इंटीरियर की बात करें तो इसमें हमे बढ़िया सीट, स्टाइलिश स्टर्रिंग, स्पेस के साथ-साथ एक बड़ी से टच इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल जाता है। इसके भी इंफोटेनमेंट में कार प्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है। साथ ही इस कार में सीटबेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट पार्किंग असिस्ट जैसे कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिल जाते है।