India07
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Reading: हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों को 29 तारीख को भी नहीं मिली मार्च की पेंशन, दो माह से CMO में लंबित पड़ी फाइल
Share
Font ResizerAa
India07India07
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Search
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Trending News

हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों को 29 तारीख को भी नहीं मिली मार्च की पेंशन, दो माह से CMO में लंबित पड़ी फाइल

By AahitChandra
Last updated: April 30, 2026
3 Min Read
Share

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को मार्च की पेंशन अप्रैल की 29 तारीख होने के बाद भी नहीं मिली है। पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति व संगठन ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। 

Contents
आश्वासन के बावजूद समाधान नहींसीएम व डिप्टी सीएम से मिल चुके पेंशनरदवाएं और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थपेंशन के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे पेंशनर : जयराम

संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि हर माह समय पर पेंशन न मिलने के कारण पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं

मुख्यमंत्री के बार-बार दिए आश्वासन के बावजूद पेंशन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पेंशन जारी करने से संबंधित फाइल पिछले दो सप्ताह से मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है। 

सीएम व डिप्टी सीएम से मिल चुके पेंशनर

समिति राज्य प्रधान देव राज ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

दवाएं और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ

संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान और महासचिव नानक शांडिल ने कहा कि पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन मिलनी चाहिए, लेकिन इस बार 29 तारीख गुजरने के बाद भी पेंशन नहीं आई। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि पेंशनर दवाएं और सामाजिक जिम्मेदारियों तक को निभाने में असमर्थ हो रहे हैं, उन्हें मजबूरी में अपने बच्चों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद लेनी पड़ रही है। 

पेंशन के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे पेंशनर : जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अप्रैल समाप्त होने को दो दिन शेष बचे हैं लेकिन एचआरटीसी पेंशनर मार्च की पेंशन के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं। तमाम परिस्थितियों का हवाला देते हुए पेंशन के लिए हर माह की 15 तारीख निर्धारित की थी, लेकिन कभी भी उस निर्धारित तिथि पर पेंशन नहीं आई। निगम के पेंशनरों को तीन वर्ष से ज्यादा समय से मेडिकल बिल का भी भुगतान नहीं हुआ है। लोग या तो अपनी जमा पूंजी खर्च कर, उधार लेकर इलाज करवा रहे हैं या बिना इलाज के कष्ट उठाने को विवश हैं। 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

Hailey Baptiste Commands Attention in Dubai 2026 Live Coverage

hailey baptiste became a focal point of live match commentaries at Dubai 2026, with two high-energy encounters that kept fans…

Trending News
April 27, 2026

Monsoon Tracker Highlights of June 20 IMD has warned of heavy to very heavy rainfall at isolated places in many areas.

Tamil Nadu | South-west monsoon intensifies; There is a possibility of heavy rain in more than 10 districtsAs the upper…

Trending News
June 24, 2026

ICC Men’s T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier, 2026: Cook Islands vs Indonesia; Vanuatu vs Papua New Guinea – Cricket Match Predictions

Here are the Predictions for ICC Men's T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier, 2026,  18th Match (Super Six Match…

Trending News
May 17, 2026

Banda sizzles at 45.6℃ as heatwave grips Uttar Pradesh

People cover themselves on a hot summer day, in Prayagraj, Uttar Pradesh, on April 29, 2026. | Photo Credit: PTI…

Trending News
April 30, 2026
India07

We use our own and third-party cookies to improve our services, personalise your advertising and remember your preferences.

  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
  • Home
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow US: 

India07 Contact Details:

Ram Nagar, Jhumri Telaiya, Koderma, Jharkhand
Mail: admin@india07.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?