India07
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Reading: ‘अगर बंगाल में BJP जीत जाती है तो हम…’, चुनाव रिजल्ट से पहले पप्पू यादव ने दे दिया बड़ा बयान
Share
Font ResizerAa
India07India07
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Search
  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Trending News

‘अगर बंगाल में BJP जीत जाती है तो हम…’, चुनाव रिजल्ट से पहले पप्पू यादव ने दे दिया बड़ा बयान

By AahitChandra
Last updated: April 30, 2026
3 Min Read
Share

बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. अब सभी दलों को नतीजों का इंतजार है. इस बीच पूर्णियां से सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे.

पप्पू यादव ने आगे कहा कि वैसे मुझे पूरा भरोसा है बंगाल ने बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है. पप्पू यादव के बयान से सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. पक्ष-विपक्ष की ओर से बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस द्वारा जीत के दावे किए जा रहे हैं. 

अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है
तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए
संघर्ष छोड़ देंगे!

वैसे मुझे पूरा भरोसा है है बंगाल
बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है.

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) April 30, 2026

बीजेपी ने किया अपनी जीत का दावा

बिहार के  बेगुसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है का सवाल नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार बन गई है. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को लटका दिया जाएगा. साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा.

‘BJP की सरकार बन नहीं रही है बल्कि…’, बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले यह क्या बोले गिरिराज सिंह?

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी बंपर मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक भागीदारी का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है. 

दिन भर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह के मुकाबले दोपहर बाद मतदान में तेजी आई. दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो तीन बजे तक बढ़कर 78.68 प्रतिशत पहुंच गया. 

इसके बाद अंतिम घंटों में भी मतदाताओं की सक्रियता बनी रही, जिससे कुल मतदान प्रतिशत लगभग 90 फीसदी के करीब पहुंच गया.जिलेवार आंकड़ों में कई क्षेत्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया.

तेज प्रताप यादव ने कंगना रनौत का नाम लेकर ये क्या कहा? ‘चिराग पासवान हिरोइन के…’

Contents
बीजेपी ने किया अपनी जीत का दावाबंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी बंपर मतदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

Kane Williamson nears 10,000 Test runs in Big Four talk

Kane Williamson is closing in on 10,000 Test runs, and the New Zealand batsman used a Sport interview to address…

Trending News
June 5, 2026

U.S. President Donald Trump calls India trade deal ‘historic’

File photo of U.S. President Donald Trump | Photo Credit: Reuters U.S. President Donald Trump has hailed the trade deal…

Trending News
April 27, 2026

Pisa are leaning towards relegation as AC Milan hunt Inter down: Where to watch the match online, live stream, TV channels, and kick-off time

The race for this season's Scudetto crown is heating up, with Milan able to put scoreboard pressure on leaders Inter…

Trending News
April 27, 2026

Italian Open 2026: Coco Gauff shows spirit to beat Iva Jovic in Rome

Gauff's main emotion might well have been pride, but her relief at avoiding another early clay-court exit - after losing…

Trending News
May 13, 2026
India07

We use our own and third-party cookies to improve our services, personalise your advertising and remember your preferences.

  • Home
  • Auto
  • Tech
  • Trending News
  • Gaming
  • Sports
  • AI Prompts
  • Home
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow US: 

India07 Contact Details:

Ram Nagar, Jhumri Telaiya, Koderma, Jharkhand
Mail: admin@india07.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?