PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पर क्या है अपडेट, खाते में कब आएंगे ₹2000? जानें – pm kisan samman nidhi 22nd installment ekyc process february march 2026 ahlbs

Published On: April 27, 2026
Follow Us

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाखों किसान ₹2,000 की 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं. सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, पिछली किस्तों के समय को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली किस्त फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है. बता दें कि 21वीं पीएम किसान किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी और आमतौर पर यह राशि हर चार महीने में दी जाती है.

PM किसान योजना में कितनी रकम मिलती है?

PM किसान योजना के तहत भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

e-KYC को लेकर सरकार की सख्ती

PM किसान वेबसाइट के मुताबिक, PM किसान में रजिस्टर्ड सभी किसानों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है. OTP आधारित e-KYC PM किसान पोर्टल पर उपलब्ध है. जो किसान ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं, वे नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं. अगर e-KYC पूरी नहीं हुई, तो ₹2,000 की अगली किस्त अटक सकती है.

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को फरवरी 2019 में शुरू किया गया था. यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसका मकसद देश के पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को खेती, उससे जुड़े कामों और घरेलू खर्चों में आर्थिक मदद देना है. इस योजना के तहत तय नियमों के अनुसार पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता दी जाती है.

PM किसान e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?

  • PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Farmers Corner सेक्शन खोलें
  • e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें
  • OTP सबमिट करते ही e-KYC पूरी हो जाएगी

चेहरे की पहचान से भी कर सकते हैं e-KYC

  • अब किसान मोबाइल फोन से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं:
  • गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें
  • PM-Kisan ऐप खोलें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • Beneficiary Status पेज पर जाएं
  • अगर e-KYC की स्थिति “No” दिख रही है, तो e-KYC विकल्प चुनें
  • आधार नंबर डालें और चेहरे की स्कैनिंग की अनुमति दें
  • चेहरे की स्कैनिंग पूरी होते ही e-KYC अपडेट हो जाएगी

अगली किस्त न छूटे, इसके लिए क्या करें किसान?

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ये काम पूरे कर लें:

  • e-KYC प्रक्रिया पूरी करें
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराएं
  • जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और पंजीकरण विवरण अपडेट रखें
  • अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं

कौन किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं?

सरकार ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान की है, जिनमें PM किसान की अगली किस्त रोकी जा सकती है:

  • जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी हो.
  • एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे हों (जैसे पति-पत्नी दोनों)
  • ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने तक भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है.
  • अपनी पात्रता कैसे जांचें?

किसान अपनी स्थिति PM किसान वेबसाइट, PM किसान मोबाइल ऐप, ‘अपनी स्थिति जानें (KYS)’ विकल्प या किसान ई-मित्र चैटबॉट के ज़रिए चेक कर सकते हैं.

—- समाप्त —-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment