2024 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक रोमांचक साल होने वाला है, जिसमें कई नई कारों के लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें से कुछ कारें पहले से ही चर्चा में हैं, और इनके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आज हम बात करेंगे 2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें, जो 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है और लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचाएगी साथ ही ग्राहकों को खूब आकर्षित करेंगे ये गाड़िया।
1. Tata Curvv EV:
![2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें जो भारतीय बाजार में लाएगी हलचल, और करेगी अपने प्रतिद्वंद्वीओ का सफाया 2 Tata Curvv EV](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/Tata-Curvv-EV.webp)
Tata Curvv EV Tata Motors की एक इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो इसी साल 2024 के मिड यानि जुलाई-अगस्त तक लॉन्च होगी और यह SUV कार 2023 Auto Expo में पेश की गई थी, और इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, पर टेस्टिंग और कई लॉन्चिंग में अड़चने आने के वजह से इसके लॉन्च में थोड़ा देर हो रहा है। Tata Curvv EV में लगभग 400 किलोमीटर की रेंज और 80kW फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आएगी। कीमत की बात करे तो Tata Curvv EV की कीमत ₹20 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
Read Also:- महिंद्रा की इस बजट SUV कार में मिलेगी XUV700 जैसी इंटीरियर और फीचर्स
2. Maruti Suzuki Swift Facelift:
![2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें जो भारतीय बाजार में लाएगी हलचल, और करेगी अपने प्रतिद्वंद्वीओ का सफाया 3 Maruti Suzuki Swift Facelift](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/Maruti-Suzuki-Swift-Facelift-1.webp)
Maruti Suzuki Swift भारत में सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक है। Swift Facelift को 2024 की मई में लॉन्च किया जाएगा, और इसमें नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और नए फीचर्स होंगे जैसे नया फ्रंट बम्पर और ग्रिल, नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ADAS और भी अनेको फीचर्स होंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीटबेल्ट रिमाइंडर आदि। कीमत की बात करे तो Maruti Suzuki Swift Facelift की कीमत ₹6 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
Read Also:- हाइड्रोजन कार की रेस में Hyundai कैसे रहता पीछे, लाया अपना इको-फ्रेंडली कार NEXO
3. Kia Sonet Facelift:
![2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें जो भारतीय बाजार में लाएगी हलचल, और करेगी अपने प्रतिद्वंद्वीओ का सफाया 4 Kia Sonnet Facelift](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/Kia-Sonnet-Facelift-1.webp)
अगर बात करे Kia Sonet की तो यह कार भारत में एक लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV है। Kia Sonnet Facelift को 2024 की मई या जून में लॉन्च किया जा सकता है , और इसमें नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और नए फीचर्स होंगे, और इसके फ्रंट और बैक लुक में भी कई बड़े बदलाव होंगे। Kia Sonet Facelift की कीमत ₹7 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
Read Also:- Kia की ये दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और रेंज भी होगा लाजवाब
4. Honda City Facelift:
![2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें जो भारतीय बाजार में लाएगी हलचल, और करेगी अपने प्रतिद्वंद्वीओ का सफाया 5 Honda City Facelift](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/Honda-City-Facelift-1.webp)
Honda City भारत में युवाओ की लोकप्रिय सेडान है। Honda City Facelift को 2024 की लास्ट नवंबर या दिसम्बर में लॉन्च किया जाएगा, और इसमें नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और नए फीचर्स होंगे साथ ही इसके इंजन में भी बड़े बदलाव किये जा सकते है। जो पावर के साथ साथ माइलेज भी बढ़िया देगी। और इस कार की कीमत ₹11 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
5. Skoda Slavia Monte Carlo:
![2024 में लॉन्च होने वाली 5 नई कारें जो भारतीय बाजार में लाएगी हलचल, और करेगी अपने प्रतिद्वंद्वीओ का सफाया 6 Skoda Slavia Monte Carlo](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/Skoda-Slavia-Monte-Carlo.webp)
Skoda Slavia Monte Carlo का स्पोर्टी वेरिएंट होगा। इसमें स्पोर्टी डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और अधिक शक्तिशाली इंजन होगा। जिसमे ये खाश फीचर्स होंगे जैसे प्रीमियम लेदर सीट्स, 12-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग जो इस गाड़ी को और भी स्पोर्टी बनाएगी। Skoda Slavia Monte Carlo की कीमत ₹16 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
इन कारों के लॉन्च से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी हलचल मचेगी। इनमें से कुछ कारें अपनी-अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय कारों को टक्कर दे सकती हैं।
- Hycross को टक्कर देने Maruti Suzuki बहुत जल्द लेकर आ रही है Grand Vitara 5-Door, जाने क्या है इसमें खाश
- 300 किलोमीटर की रफ्तार डाइसिंग लुक के साथ Ducati Panigale V4 आ चुकी हैं मार्केट में
- भौकाल लुक के साथ 500 किलोमीटर की रेंज लेकर Tata लॉन्च करने जा है रही Harrier EV, फीचर्स जान हो जायेंगे दीवाने
- कम कीमत पर चाहते है एक स्पोर्ट्स बाइक तो Bajaj Pulsar NS400Z है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
- अगर आप चाहते हैं कम कीमत पर एक बेहतरीन कार तो Hyundai Creta से बढ़िया ऑप्शन कोई और नहीं