Mahindra XUV700: महिंद्रा अपनी एक-एक कर गाड़ियों को अपडेट कर बाजार में पेश कर रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपने इस पॉवरफुल SUV के नए मॉडल को 2024 में लॉन्च किया है जिसमे आपको कलर ऑप्शन के साथ कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेगी। तो आइये जानते है इस कार की क्या कीमत होगी।
महिंद्रा के इस SUV कार में आपको रेंज में AX7L वेरिएंट को अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ ही फर्स्ट-इन-सेगमेंट मेमरी आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स से लिंक किया गया है। साथ ही AX7 और AX7L वेरिएंट्स में कैप्टन सीट ऑफर किया गया है। और इसकी सबसे खास बात यह है की SUV 700 के सभी वेरिएंट में आपको अब नया नैपोली ब्लैक कलर देखने को मिल जाएगी, जिसमें एक्सक्लूसिव ब्लैक थीम के तहत AX7L और AX7 वेरिएंट्स में ब्लैक ग्रिल और ब्लैक अलॉय मिलते हैं।
क्या कुछ नया?
SUV 700 में आपको अब एयर वेंट्स और सेंट्रल कंसोल स्टाइलिश डार्क क्रोम फिनिश मिल जाएगा। साथ ही इसमें आपको AX7 और AX7L वेरिएंट्स में डुअल टोन एक्सटीरियर ऑप्शनल मिलता है। इस SUV 700 को अब एडवांस Adrenox सूट के साथ पेश किया गया है, जिसमे आपको 13 नए फीचर्स के साथ ही अब 83 कनेक्टेड कार फीचर्स हो गए हैं।
आपको बता दें कि महिंद्रा कम्पनी ने एक नई आस्क महिंद्रा सर्विस शुरू की है, जिसमें वीइकल टेक्नॉलजी से संबंधित सवालों के जवाब मिलेंगे और ग्राहकों को वीइकल ई-कॉल के जरिये इन्फोटेनमेंट सिस्टम पर त्वरित सहायता मिलेगी। इस सुविधा को आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उठा सकते हैं।
![2024 Mahindra XUV700: अब और भी शानदार नया रंग, नया लुक, जानिए क्या है नया? 2 2024 Mahindra XUV700](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/2024-Mahindra-XUV700-.webp)
देखें कीमत
महिंद्रा एक्सयूवी700 MX वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 13.99 लाख रुपये
महिंद्रा एक्सयूवी700 AX3 वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 16.39 लाख रुपये
महिंद्रा एक्सयूवी700 AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.69 लाख रुपये
महिंद्रा एक्सयूवी700 AX7 मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 21.29 लाख रुपये
महिंद्रा एक्सयूवी700 AX7L वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये
बुकिंग शुरू
![2024 Mahindra XUV700: अब और भी शानदार नया रंग, नया लुक, जानिए क्या है नया? 3 2024 Mahindra XUV700](https://india07.com/wp-content/uploads/2024/02/2024-Mahindra-XUV700-2.webp)
आपको बता दें कि नई महिंद्रा एक्सयूवी700 रेंज की बुकिंग शुरू हो गई है और 25 जनवरी से लोग महिंद्रा शोरूम में जाकर इसे देख-समझ रहे हैं। महिंद्रा ने SUV700 को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था और ढाई साल से भी कम समय में इसे 1.4 लाख लोगों ने खरीद लिया है। अब भी हजारों लोग इस एसयूवी की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल एक्सयूवी700 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी भी आ सकती है।
- भौकाल लुक के साथ 500 किलोमीटर की रेंज लेकर Tata लॉन्च करने जा है रही Harrier EV, फीचर्स जान हो जायेंगे दीवाने
- कम कीमत पर चाहते है एक स्पोर्ट्स बाइक तो Bajaj Pulsar NS400Z है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
- अगर आप चाहते हैं कम कीमत पर एक बेहतरीन कार तो Hyundai Creta से बढ़िया ऑप्शन कोई और नहीं
- मार्केट में तहलका मचाने आ गई Maruti Suzuki की Ignis Radiance Edition, कीमत आपसे बजट में
- भारत में बाइकों की पसंद बदलने Yamaha लेकर आ गई Yamaha MT-09