नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर ली। उनकी सगाई की रस्म दिल्ली में हुई। इस सगाई में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हैं. इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा जैसे कुछ नाम शामिल हुए हैं। समारोह नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम बॉलीवुड-थीम वाला होना था, जिसमें भारतीय फिल्म बिरादरी के सेलेब्स समारोह में शामिल होंगे।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक दूसरे को अंगूठी पहना दी है। परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, अभिषेक मनु सांघवी और कई अन्य लोग उनकी सगाई समारोह में शामिल हुए। क्लासी आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी चचेरी बहन परिणीति की राघव चड्ढा के साथ सगाई में एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सब कुछ मैंने प्रार्थना की..मैंने कहा हां!”