होंडा सिटी: देश के प्रीमियम कार सेगमेंट में होंडा की कई कारें हैं। जिसमें होंडा सिटी कार काफी पसंद की जा रही है। यह आकर्षक लुक वाली कंपनी की प्रीमियम सेडान है। जिसमें आपको पावरफुल इंजन के साथ-साथ कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी इस सेडान में बेहतर केबिन स्पेस के साथ-साथ ज्यादा माइलेज भी देती है। अगर आपका भी प्लान कंपनी की इस प्रीमियम सेडान को खरीदने का है। तो इस रिपोर्ट में आप जानेंगे इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
होंडा सिटी इंजन और माइलेज विवरण
कंपनी के साथ-साथ देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान में से एक Honda City एक फ्यूल एफिशिएंट कार है। कंपनी ने अपने 2023 मॉडल में हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया है। यह तकनीक इसे देश की दूसरी सबसे अधिक ईंधन कुशल कार बनाती है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में आपको पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 1498 सीसी का इंजन है। कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। इसके माइलेज की बात करें तो इसमें आपको 27.13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
होंडा सिटी कीमत विवरण
Honda City कंपनी की एक प्रीमियम सेडान है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही काफी आकर्षक है। इसमें आपको आरामदायक राइड का अनुभव होता है क्योंकि इसमें काफी केबिन स्पेस होता है। इसके प्रीमियमनेस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें कई आधुनिक फीचर लगाए हैं। इसमें आपको सनरूफ भी मिलता है।
कंपनी ने इस प्रीमियम हाइब्रिड सेडान को 2 वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। जिसमें पहला वी सीवीटी वेरियंट है। तो दूसरा ZX CVT वैरिएंट है। कीमत की बात करें तो देश के बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 18.89 लाख रुपये है. जो टॉप वेरिएंट के लिए 20.39 लाख रुपये तक जाती है।