बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. देसी गर्ल से विदेशी एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव अगेन के प्रमोशन में बिजी हैं और ढेर सारे इंटरव्यू और इवेंट्स अटेंड कर रही हैं. इस दौरान उनका एक और नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने काफी खुलकर अपनी राय रखी है.
बता दें कि लव अगेन प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सैम हेगन नजर आने वाले हैं। इसी बीच जब दोनों एक इंटरव्यू में पहुंचे तो दोनों से सेक्स को लेकर सवाल पूछे गए। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या पहली डेट पर पार्टनर के साथ सेक्स करना सही है या नहीं।
- Advertisement -
इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया कि हां, पहली डेट पर सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है। वहीं अभिनेता सेम भी उनके जवाब से सहमत दिखे। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि इसके साथ-साथ आपका जिम्मेदार होना भी जरूरी है।
इस दौरान एक्टर समी और प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि अगर आप अपनी पहली डेट पर अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं और वो अट्रैक्ट नहीं हो रहा है तो उसे अपना फेक नंबर देना सही रहेगा. इसके साथ ही जब प्रियंका चोपड़ा से अगला सवाल पूछा गया कि उन्हें ओरल सेक्स और पनीर छोड़ना होगा तो वह क्या चुनेंगी।
- Advertisement -
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा हंस पड़ीं और शर्माते हुए कहा कि नहीं। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता समी ने कहा कि वह इस बात को छोड़ना ही उचित समझते हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके जवाब से सहमति जताई। आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन 12 मई को रिलीज हो चुकी है. हालांकि इस फिल्म की कमाई काफी धीमी चल रही है. इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के चलते भी चर्चा में हैं।