परिणीति चोपड़ा की सगी बहन नहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, इसलिए इनके रिश्ते में दिख रही है…

0

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को आखिरकार राघव चड्ढा के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया है। आपको बता दें कि काफी समय से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की खबरें चल रही थीं, लेकिन दोनों ने इन खबरों पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब आखिरकार दोनों एक हो गए हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की सभी रस्में दिल्ली में हुईं। इस दौरान इस सगाई में बड़े-बड़े नेता और अभिनेता भी शामिल हुए. परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए लंदन से अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की सगाई के लिए सिर्फ एक दिन के लिए भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम से साफ जाहिर होता है कि दोनों बहनों के बीच कितना प्यार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों सगी बहनें नहीं हैं। ये दोनों ममेरी बहनें हैं। इन दोनों बहनों के बीच एक खास बंधन है जो इन्हें जोड़े रखता है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जब भी साथ आती हैं तो उनका प्यार भी साफ नजर आता है। इनके रिश्ते की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा दोनों सगे भाई हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों कजिन बहनें हैं.

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा के दो भाई सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. प्रियंका चोपड़ा ने अब तक बॉलीवुड में 60 फिल्में की हैं। लेकिन अब वह हॉलीवुड की राह पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More