देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी Exato Technologies ने सात साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने इस अवसर पर आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लड़के-लड़कियों को आमंत्रित किया। कंपनी के सभी कर्मचारियों ने पूरा दिन उनके साथ बिताया। कंपनी ने 7 साल पूरे होने की खुशी में बच्चों के बारे में जाना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही भविष्य में कंपनी में नौकरी का आश्वासन दिया। यूं तो कई कंपनियां अपनी सालगिरह पर बड़े-बड़े इवेंट करती हैं, लेकिन एक्साटो टेक्नोलॉजीज की सोच सबसे अलग थी।
कंपनी के सीईओ अपूर्व सिन्हा ने कंपनी के 7 साल पूरे होने पर कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई दी. सभी का दिल से धन्यवाद। साथ ही कंपनी में आए बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रेरित भी किया। अपूर्वा सिन्हा सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी हैं। अपने नेतृत्व से उन्होंने इस कंपनी का विस्तार अन्य देशों में भी किया है।
- Advertisement -
कार्यक्रम के दौरान लाफ्टर योग गुरु डॉ. हरीश रावत को भी आमंत्रित किया गया था। गौरतलब है कि डॉ. रावत 36 घंटे तक लगातार हंसकर विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भी हैं। कार्यक्रम में आने के बाद हरीश रावत ने अपनी ऊर्जा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. बच्चों को विशेष रूप से कार्यक्रम पसंद आया। बच्चों के साथ ऑफिस स्टाफ भी ठहाके लगाता रहा।