अब मजा आएगा, बिना कागज के झंझट के एवन ई प्लस स्कूटर चलाएं, कम दाम में ज्यादा रेंज

0

एवन ई प्लस: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ शिफ्ट होना चाहते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत अधिक होने के कारण वे इन्हें नहीं खरीद पा रहे हैं। तो यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है। क्योंकि आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के बारे में बताएंगे। जिसे आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं और महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकते हैं।

इस रिपोर्ट में हम आपको एक इलेक्ट्रिक मोपेड के बारे में बताएंगे। जिसका नाम एवन ई प्लस है। यह एक किफायती इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है। इसे चलाने के लिए किसी लाइसेंस और कागजात की जरूरत नहीं है। इसका डिजाइन काफी यूनिक है और इसकी रेंज भी काफी ज्यादा है। अगर आप भी इसे खरीदने की सोच रहे हैं। तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लें।

एवन ई प्लस बैटरी पैक विवरण

एवन ई प्लस इलेक्ट्रिक मोपेड 48 वी, 12 एएच लिथियम आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है। इसके साथ कंपनी 220 वॉट पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध कराती है। जिसे बीएलडीसी तकनीक का इस्तेमाल कर डिजाइन किया गया है। इस मोपेड में लगे बैटरी पैक को नॉर्मल चार्जर की मदद से 4 से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी रेंज की बात करें तो इसमें एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको 50 किलोमीटर की ड्राइव रेंज मिल जाती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटा है।

एवन ई प्लस के फीचर्स और कीमत

इस इलेक्ट्रिक मोपेड में आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें आपको 5 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ऐसे में आप इसमें अपना जरूरी सामान आसानी से कैरी कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें साइकिल जैसा पैडल सिस्टम भी दिया है। ऐसे में इसे सामान्य साइकिल की तरह भी चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसे 25,000 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More