झारखंड में 10 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार: चार डिग्री बढ़ेगी गर्मी, बादल छाए, वज्रपात से राहत के आसार नहीं
झारखंड अभी भी गर्म रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम का मिजाज 40 डिग्री से ऊपर है। प्रदेश के 10 जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा. जमशेदपुर का तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग की ओर से शनिवार रात जारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रांची का तापमान 39.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अभी यह गर्मी सताएगी।
चार दिन और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं. अगले चार दिन तापमान में और बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। राज्य भर में तीन डिग्री तक की वृद्धि की उम्मीद है। वैसे मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं, गरज सकते हैं और बिजली चमक सकती है, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी. यह स्थिति 25 जून तक रहेगी। इस दौरान हवा की गति सामान्य से तेज हो सकती है।
तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र ने अधिकतम तापमान 40 से ऊपर रहने की बात कही है। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
प्रमुख शहरों का तापमान
- रांची 39.2
- जमशेदपुर 41.4
- डालटनगंज 43
- बोकारो 40.1
- देवघर 42.5
- गढ़वा 42.1
- गिरिडीह 40.9
- गोड्डा 41.9
- गुमला 40.2
- हजारीबाग 38.8
- खूंटी 39.6
- लातेहार 39.1
- लोहरदगा 38.8
- पाकुड़ 37
- रामगढ़ 40.6
- साहिबगंज 37
- सिमडेगा 38.4
- पश्चिमी सिंहभूम 40.2