प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी रहेगा, लेकिन बर्फीली हवा चलने से सुबह और शाम ठंड का अहसास होगा।

झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा
प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी रहने वाला है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास होगा। लगातार मौसम के बदलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। अभी ठंड सुबह और शाम में अपना असर दिखाएगी। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही ठंड की वजह सर्द हवाओं का रूख जारी रहना है।
एक-दो दिन में प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन इसके बाद हवा का रुख झारखंड की ओर हो सकता है। इससे पारा नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ सकती है।
देशभर में मौसम में आए बदलाव का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा
मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के मौसम में बदलाव की संभावना है. प्रदेश में लोग दो बार मौसम के बदलाव को देख सकते हैं। ऐसा लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने से होगा। पहला विक्षोभ 6 फरवरी के दौरान मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जबकि दूसरा विक्षोभ 8 फरवरी को देश के उत्तरी हिस्सों से टकराएगा।
इस दौरान मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा थमने से झारखंड का तापमान बढ़ेगा। लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर की बर्फीली हवा झारखंड की ओर रुख करेगी.
धूप के बाद भी हवा में ठंडक बनी हुई है
धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं का असर राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला. तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद सर्द हवाओं से वातावरण में ठंडक बनी रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा।
राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इससे तापमान भी घटेगा या बढ़ेगा। देश के उत्तरी हिस्से पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और दस्तक देगा। इससे ठंड में उतार-चढ़ाव भी रहेगा।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!