ससुराल में फंदे पर लटका मिला दामाद: एक साल पहले हुई थी शादी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
पलामू8 घंटे पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें

ससुराल में फंदे पर झूलता मिला दामाद
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति का शव फंदे पर लटका मिला। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाही नवाडीह स्थित फिलिप कोरवा स्थित मकान में उनके दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दामाद फंदे पर लटका मिला। मृतक विनोद कोरवा गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी को साथ लेने अपनी ससुराल पहुंचा था. वह गढ़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र के सिसवा का रहने वाला था. उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी लगाने का आरोप लगाया है.
रात 9 बजे ससुराल पहुंचा
वहीं, ससुराल वालों के मुताबिक विनोद यहां रात नौ बजे आया था। दस बजे उसने सबके साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। एक घंटे बाद जब उसकी पत्नी कमरे में गई तो देखा कि उसके पति का शव फंदे से लटका हुआ है। उसके शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंच गए।
ससुराल जाकर क्या हुआ?
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। विनोद की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई जानना चाहता है कि ससुराल आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही देर बाद विनोद फंदे पर लटका मिला। उसने फांसी लगाई या उसकी हत्या की गई, यह जानने के लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर अनुसंधान कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!