राजधानी रांची में निकलेगी शिव बारात: शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- झारखंड
- शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांचीएक घंटे पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें

राजधानी रांची में शिव बारात निकलेगी
झारखंड की राजधानी रांची में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रांची के पहाड़ी मंदिर के साथ ही राजधानी के तमाम शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. शिव बारात निकालने की तैयारी चल रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। राजधानी के सभी शिवालयों को सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। शाम को बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है और रात में उनकी शादी होती है। जुलूस में भूत, पिशाच और कंकाल सहित कई लोग शामिल होते हैं।
पहाड़ी बाबा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े
पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक किया जा रहा है। मुख्य मंदिर के अलावा विश्वनाथ मंदिर में भी अर्घ लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो। महाशिवरात्रि के दिन बाबा का जलाभिषेक करने के लिए हजारों भक्तों का तांता लगा रहता है। चार बजे राजकीय पूजन के बाद बाबा के कपाट जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए। शाम पांच बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार व आरती की जाएगी। मुख्य द्वार के पास से ही श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में जाने की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रदेश में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर से विभिन्न जिलों में सुरक्षा की तैयारी है. पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखा की ओर से भी अलग से अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील साइटों और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में चार हजार अतिरिक्त बल उपलब्ध कराये हैं. इसमें JAP, IRB और RAP के जवान शामिल हैं।
दोपहर 2 बजे से भोले की शोभायात्रा निकलेगी
शिव बारात महासमिति की ओर से दिन में दो बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस जुलूस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई लोग शामिल होंगे. अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि शोभायात्रा में तांडव नृत्य, ढोल-नगाड़ों के अलावा कई झांकियां शामिल होंगी। यहां से शोभायात्रा गढ़ीखाना चौक, अपर बाजार व शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए वापस महावीर चौक, रातू रोड होते हुए विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ पहुंचेगी. जहां शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
रांची शहर में कहां-कहां हो रहे हैं आयोजन
रांची में पहाड़ी मंदिर के अलावा शहर के अन्य भव्य शिवालयों में भी शिव बारात की तैयारी की जा रही है. शनिवार को शाम 5 बजे पंच मंदिर हरमू की ओर से शिव बारात निकाली जाएगी।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!