रांची में दो मार्च को होने वाली पहली हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हॉकी झारखंड टीम का चयन

0 15

रांची : हॉकी इंडिया की ओर से पहली हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन झारखंड के खूंटी में 19 मार्च से 26 मार्च तक किया जाना है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी टीम का गठन किया जायेगा. इसके लिए हॉकी खिलाड़ियों का ओपन सेलेक्शन ट्रायल 2 मार्च को सुबह 10 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची में होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता है। खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2005 के बाद का होना आवश्यक है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, नगर निगम या पंचायत द्वारा जारी आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा।

हॉकी झारखंड तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है

उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया द्वारा 19 मार्च से आबा बिरसा मुंडा की धरती पर ईस्ट जोन राष्ट्रीय जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव दशरथ महतो सहित अन्य अधिकारी खूंटी गए. खूंटी जिला मुख्यालय स्थित दोनों एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद भोलानाथ सिंह ने खूंटी डीसी शशि रंजन से मुलाकात कर उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी दी. उनसे सहयोग मांगा। डीसी ने हॉकी इंडिया के महासचिव को खूंटी में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन भी दिया था।


हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए। 

यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.