हेमलाल मुर्मू की घर वापसी आज: हेमलाल मुर्मू बीजेपी छोड़ झामुमो में शामिल होंगे, हेमंत सोरेन देंगे सदस्यता

0

साहिबगंजएक घंटे पहले

  •  
  •  
  • लिंक की प्रतिलिपि करें
हेमलाल मुर्मू की आज घर वापसी है

हेमलाल मुर्मू की आज घर वापसी है

आज भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमलाल मुर्मू अपने कार्यकर्ताओं सहित झामुमो में शामिल होंगे. हेमलाल मुर्मू का स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, देंगे पार्टी की सदस्यता.

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने पार्टी बदलने की वजहों पर विस्तार से बात की। उनका पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार देर शाम ही बरहेट पहुंच गए हैं. भोगनाडीह की सभा में संताल-परगना क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हेमलाल मुर्मू की सदस्यता का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. आज फोन पर बातचीत में हेमलाल मुर्मू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. मैं अपनी पार्टी में वापस जा रहा हूं।

हेमलाल बदल रहे हैं पार्टी, क्या रहा बीजेपी में उनका सफर?

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हेमलाल मुर्मू झामुमो से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए। 2019 में उन्होंने दोबारा लोकसभा चुनाव लड़ा और फिर हार गए। इसके बाद लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में झामुमो के सिमोन मरांडी ने हेमलाल मुर्मू को हराया था. अब हेमलाल मुर्मू यू-टर्न ले रहे हैं।

झामुमो की राजनीतिक दिशा क्या होगी

हेमलाल मुर्मू के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने की चर्चा खूब हो रही है. हेमलाल मुर्मू पार्टी की पुरानी पहचान से जुड़े हैं. अब हेमलाल की वापसी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सूत्रों की माने तो पार्टी हेमलाल को वापस लाकर अपनी पुरानी पहचान को मजबूत करना चाहती है. लोबिन हेम्ब्रम लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं. यह संदेश देने की कोशिश है कि झामुमो पुराने कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

और भी खबरें हैं…

 

हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए। 

यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More