मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में लू का प्रकोप रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रह सकता है, लेकिन इस दिन प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी रांची में भी 23 मई से कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है। 25 मई को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
- Advertisement -
हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है। इधर, रविवार को डालटनगंज और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।