जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

धनबाद41 मिनट पहले

  •  
  •  
  • लिंक की प्रतिलिपि करें
जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी

जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी

धनबाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें आनन-फानन में धनबाद मंडल कारा से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जेल सूत्रों की माने तो झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह के सीने में अचानक तेज दर्द उठा. जिसके बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एएनएमएमसीएच भेज दिया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भारी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि पूर्व विधायक संजीव सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है. संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी भाजपा नेता रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ एसएनएमएमसीएच पहुंच गई हैं.

 

कौन हैं विधायक संजीव सिंह
संजीव सिंह धनबाद जिले के झरिया से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने दिसंबर 2014 में भाजपा के टिकट पर सीट जीती थी।
उनके पिता सूर्य देव सिंह धनबाद में कोयला राजा के नाम से प्रसिद्ध थे। वहीं मां कुंती सिंह भी झरिया की विधायक रह चुकी हैं.
– धनबाद में उनका बंगला काफी मशहूर है, जिसे ‘सिंह मेंशन’ के नाम से जाना जाता है। वे यहां के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक हैं।

भाई की मौत के बाद साली से की शादी।
विधायक संजीव सिंह ने अपने भाई राजीव रंजन की पत्नी रागिनी (भाभी) की मृत्यु के बाद 2013 में शादी की।
– संजीव सिंह ने कोर्ट किया था, जिसमें परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।
संजीव सिंह ने पूरे परिवार की सहमति से अपनी भाभी से शादी की थी। उन्होंने कहा कि भाभी की अभी पूरी जिंदगी बाकी है और कैसे उन्होंने और उनकी बेटी ने यह जिंदगी जी।
विधायक संजीव सिंह और रागिनी की शादी में राजीव रंजन की बेटी साक्षी भी शामिल हुई थीं.

और भी खबरें हैं…

 

हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए। 

यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More