अभिनेता और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत 22 मई को मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए थे। अभिनेता की मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज से उनकी मौत हुई है।
आज दोपहर उन्हें उनके एक दोस्त ने अंधेरी की 11 मंजिल की इमारत में बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें कथित तौर पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
- Advertisement -
मुंबई पुलिस ने कहा कि आदित्य सिंह राजपूत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

आपको बता दें कि आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे और उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अभिनेता कई रियलिटी टीवी शो जैसे स्प्लिट्सविला सीजन 9, लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 में नजर आ चुके हैं।
- Advertisement -
आदित्य सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ कई ब्रांड्स के लिए काम किया था। आदित्य सिंह राजपूत के निधन से इंडस्ट्री के कई लोग गहरे सदमे में हैं. अभिनेता को वो क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में देखा गया था। वह लगभग 300 विज्ञापनों का हिस्सा थे।