स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह के प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई. साइकिल रैली झंडा मैदान से शुरू होकर शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए झंडा मैदान पर समाप्त हुई. कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला, विकास खेतान, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, लोजपा नेता राज कुमार राज ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
- Advertisement -
इस मौके पर उपस्थित डा. अमरजीत सिंह सलूजा व अन्य अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से निकाली गई रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित व विभिन्न बीमारियों से दूर रखना है।
- Advertisement -
इसके साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया कि साइकिल चलाने से जहां लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। वहीं स्कॉलर बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साइकिल का उपयोग करना बेहद जरूरी है. क्योंकि इससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और पेट्रोल की भी बचत होती है।