94 साल की दादी ने 80 साल में पढ़ीं 1658 किताबें, सभी का रिकॉर्ड बनाया और कॉपी में नोट किया, पढ़ें पूरी कहानी

किताब हमारे लिए बहुत जरूरी है। किताबों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। कहा जाता है कि किताबों से हमें ज्ञान और जानकारी मिलती है। इसलिए लोग हमेशा किताबें पढ़ते हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपनी दादी के बुक रिकॉर्ड को शेयर किया है. इस रिकॉर्ड के मुताबिक 94 साल की उम्र में दादी ने 1658 किताबें पढ़ी हैं। जानकारी के मुताबिक दादी 80 साल से किताबें पढ़ रही हैं। वह 14 साल की उम्र से किताब पढ़ रही है। वह पढ़ी हुई किताबों की लिस्ट बनाकर रिकॉर्ड भी बना रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
इसे भी पढ़ें
ट्वीट देखें
मेरी 94 वर्षीय दादी ने 14 साल की उम्र से अब तक पढ़ी हर किताब की एक सूची रखी है। लगभग एक सदी में एक व्यक्ति के दिमाग का अद्भुत संग्रह pic.twitter.com/Cu9znTgkJO
– बेन मायर्स (@_BenMyers_) मार्च 20, 2023
बेन मायर्स नाम के एक शख्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने जानकारी भी साझा की है। जानकारी में उन्होंने लिखा है- मेरी 94 साल की दादी ने अपनी पढ़ी किताबों की लिस्ट रखी है। वह करीब 14 साल से किताबें पढ़ रही हैं। 80 साल में उन्होंने 1658 से ज्यादा किताबें पढ़ी हैं।
इस तस्वीर को 9.8 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार तरीका। सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने सभी को सुरक्षित रखा है. उन्होंने एक अन्य यूजर पर कमेंट करते हुए लिखा है- उन्होंने बहुत अच्छा रिकॉर्ड बनाए रखा है। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए धन्यवाद।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!