
राजा राममोहन राय राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता और गिरिडीह जिला केंद्रीय पुस्तकालय ने सोमवार 15 मई को राममोहन राय की 250वीं जयंती मनाई। इस दौरान सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी के बाद जिला केंद्रीय पुस्तकालय में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्या कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला शिक्षा अधिकारी नीलम इलिन टोप्पो, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी रामजी प्रसाद, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा व सर जेसी बोस प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा रहे.