
रांची: झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को हज हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में नई हज नीति-2023 की जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष-2023 में कई बड़े बदलाव किए हैं. हज नीति में . प्रमुख परिवर्तन इस प्रकार हैं:
1. हज कमेटी द्वारा जीवन में एक बार हज

2. रिपीटर हाजी को 70+ आजमीन हज और महरम के साथ हज पर जाने की इजाजत होगी.
3. हज फॉर्म हज कमेटी की वेबसाइट [email protected] और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप “हज कमेटी ऑफ इंडिया” से ऑनलाइन भरा जा सकता है।
4. 45+ महिलाएं 04 के समूह में बिना मेहरम के हज के लिए जा सकती हैं।
5. कवर (ग्रुप) साइज 4 का होगा।
6. 70+ से ऊपर के हाजियों को उनके करीबी रिश्तेदारों के साथ हज के लिए जाने की अनुमति है।
7. रांची इम्बारकेशन से हज पर जाने की अनुमति
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया के इन अधिकारियों की बढ़ेगी रैंक, जल्द बन सकते हैं जीएम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हज कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में 1400 हज यात्रियों को सफलतापूर्वक हज पर भेजा गया. इस वर्ष 2023 में 5000 हज आवेदन आने की संभावना है। हज यात्रियों की रवानगी के दौरान राज्य सरकार हज हाउस कडरू रांची में उनके ठहरने और खाने की समुचित व्यवस्था करेगी।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!