राज्य के इन हिस्सों में होगी बारिश: आंधी के साथ सतही हवा चलने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- झारखंड
- गरज के साथ सतही हवा चलने की संभावना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
रांचीतीन घंटे पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें

राज्य के इन हिस्सों में होगी बारिश
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन की शुरुआत में जहां गर्मी पड़ती है, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव होता है। राज्य के कई जिलों में लगभग हर दिन बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से हर घंटे मौसम में बदलाव की अपडेट जारी की जा रही है. आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यह येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी.
सतही हवा की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जबकि कुछ हिस्सों में गरज के साथ सतही हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी और मध्य भागों से सटे उत्तर-पश्चिम में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं, आसमान में कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे।
डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा
मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पलामू का डालटनगंज सबसे गर्म रहा है. यहां का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है, यहां का तापमान 33.8 डिग्री रहा। राजधानी रांची का तापमान 31.8 डिग्री रहा.
विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान
बोकारो 34.9
देवघर 36.6
गढ़वा 38
गिरिडीह 34.8
गोड्डा 38.8
गुमला 35.2
हजारीबाग 34.1
खूंटी 35.1
लातेहार 34.4
लोहरदगा 34.6
पाकुड़ 37.2
पलामू 37
रामगढ़ 35.8
साहिबगंज 37.3
सिमडेगा 35.4
पश्चिमी सिंहभूम 35.4
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!