
रांची: राजधानी रांची के सिविल कोर्ट के वकील ने आत्महत्या कर ली. मृतक वकील का नाम शशांक मिश्रा है. बताया जा रहा है कि वकील ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस जांच में जुटी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वकील ने आत्महत्या क्यों की।
