
सोफी मौर लेना चाहती हैं तलाक: शादी हर किसी के लिए एक बहुत ही खास और यादगार दिन होता है, इसे खास बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके आजमाते हैं, फिर चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, दोनों में लड़का और लड़की की पसंद मायने रखती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने ही प्यार के दीवाने और खुद से शादी कर लेते हैं। हाल ही में 25 साल की एक ऐसी ही लड़की चर्चा का विषय बनी है, जिसने खुद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया।
इसे भी पढ़ें
यहाँ पोस्ट देखें
आज, अपने जीवन के क्षणों में, मैंने शादी का जोड़ा खरीदा और खुद से शादी करने के लिए शादी का केक बनाया। pic.twitter.com/yQvYUUKsM4
– सोफी 𒉭 (@ sofimaure07) फरवरी 19, 2023
पोस्ट में दिख रही लड़की का नाम सोफी मौरे है जो अर्जेंटीना की रहने वाली है सोफी ने पिछले महीने ही खुद से शादी की थी. बताया जा रहा है कि सोफी ने बीते फरवरी में अपनी शादी की पोस्ट शेयर कर इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा था. पोस्ट में सोफी व्हाइट गाउन ड्रेस में अपनी ही शादी का जश्न मनाते हुए सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @sofimaure07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. पोस्ट में दिख रही लड़की व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। हाल ही में खुद से शादी करने वाली सोफी खुद के साथ 24 घंटे भी नहीं बिता पाई और अब तलाक लेने की सोच रही है। सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया। इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने उनके इस फैसले पर नाराजगी जताई तो कुछ ने उनका मजाक उड़ाया. एक यूजर ने कहा, ‘क्या मजाक था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तलाक की सुनवाई के लिए कोई अच्छा वकील ढूंढिए।’
दिन का विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो
केंद्र ने SC में किया समलैंगिक विवाह का विरोध, कहा- यह ‘भारतीय परिवार’ की अवधारणा के खिलाफ
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!