नगालैंड में सड़क हादसे में झारखंड के जवान घायल: चुनाव ड्यूटी पर गए थे JAP और IRB के जवान, ब्रेक फेल होने से बस पलटी, ड्राइवर की मौत
रांचीएक घंटे पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें

नागालैंड में सड़क दुर्घटना में झारखंड का जवान घायल
नागालैंड से झारखंड के लिए बुरी खबर है। चुनाव ड्यूटी पर गए जवानों से भरी बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस के चालक की मौत हो गई है। वहीं कई जवान घायल हुए हैं. हादसे की गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। झारखंड से गए ये सभी जवान JAP और IRB के हैं.
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड से जाप और आईआरबी के जवान नगालैंड में चुनाव कराने गए थे. सभी एक बस में सवार हो गए। जवान नागालैंड जाने वाली एक स्थानीय मिनी बस में सवार थे और सभी ड्यूटी पर थे। इसी बीच चलती बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस के चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी झारखंड पुलिस को दे दी गई है।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!