झारखंड में गिरने लगा पारा, बढ़ने लगी ठंड: नवंबर की शुरुआत से और बढ़ेगी ठंड, आज कई शहरों में छाये रहेंगे बादल
रांची32 मिनट पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें

झारखंड में ठंड और बढ़ेगी
झारखंड के कई जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं, हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. राजधानी रांची में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह में कोहरा और दिन में धूप निकलने की संभावना है.
इस महीने ठंड बढ़ेगी
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश में साफ नजर आ रहा है। सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के कुछ शहरों में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा। नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल देखने को मिलेंगे. अगले दो दिनों के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट का दौर जारी रहेगा। पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
कहां कितना गिरा तापमान
राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शाम होते ही ओस और ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और ठंड महसूस होने की संभावना जताई है. बुधवार को चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा. पलामू और लातेहार में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.