चाईबासा2 घंटे पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें
पश्चिम सिंहभूम जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही जच्चा-बच्चा सुरक्षा योजना अंधविश्वास के चलते जिले में अभी भी सफल नहीं हो पा रही है. सागरकट्टा गांव की 22 वर्षीय गर्भवती महिला शकुंतला सुरीन की अंधविश्वास के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पति सेलाय सुरीन के मुताबिक वह 8 माह की गर्भवती थी। यह पहली डिलीवरी थी।
गुरुवार सुबह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। घर पर पूजा-पाठ कर उनका इलाज चल रहा था। दोपहर बाद जब जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। उसके बाद सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!