
बुनियादी: पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा ने कही ये बातें आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। एसडीओ शनिवार को चक्रधरपुर शहर के बस स्टैंड आश्रय गृह परिसर में नगर परिषद कार्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि यदि कोई बालिका पढ़-लिख जाती है तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का भला करती है। आज महिलाएं घर से निकलकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं कमजोर नहीं मजबूत होती हैं। महिलाएं समूह बनाकर कई सामाजिक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल पुरुषों के बराबर हैं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं खुद बहुत सशक्त हो रही हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: चाईबासा के चक्रधरपुर में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसडीओ रीना हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात महिला समूह की सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित विभिन्न महिला समूहों की सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह महिलाओं ने रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, सामुदायिक संयोजक अंजलीन डुंगडुंग, सुनीता कुमारी, मंजू देवी, संजना स्वासी, गीता देवी, विनोती रजक, मैरी एंथनी, पुतुल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में महिला समिति सदस्य मौजूद रहीं.

हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!