

गिरिडीह: भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। पीरटांड़ के पालगंज में ब्राह्मण समुदाय की ओर से भगवान परशुराम के मंदिर में उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके अलावा शहर के पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में ब्राह्मण समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आह्वान किया. पूजन के क्रम में हवन का भी आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की जयंती को लेकर शहर के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इस मौके पर ब्राह्मण समाज के मोती लाल उपाध्याय, सुभम पांडेय, आशुतोष तिवारी, दीपक उपाध्याय, मुकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग पूजा में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में मनरेगा योजना में गड़बड़ी की जांच तेज, बीडीओ और बीपीओ के साथ मुखिया भी जांच के दायरे में आए.

हमारे Whatsapp Group को join करे झारखण्ड के लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए।
यह पोस्ट RSS Feed से जेनेरेट की गई है इसमें हमारे ओर से इसके हैडिंग के अलावा और कोई भी चंगेस नहीं की गयी है यदि आपको कोई त्रुटि/शिकायत मिलती है तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!!!